फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 31 दिन में मिले टीबी के 1,200 नए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अभियान में 31 दिन में टीबी के 1,200 नए मरीज मिले हैं। टीम ने एक महीने में एक लाख 32 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की है। मरीजों को विभाग में पंजीकृत कर उपचार शुरू कर दिया गया है। इस समय जिले में कुल 12,500 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

प्रभारी जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल कुमार यादव का कहना है कि इस समय 100 दिन का राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। अभियान का संचालन 24 मार्च तक होगा। इसमें टीबी रोगियों को खोजने के निर्देश दिए गए हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में निक्षय शिविर लगाकर उच्च जोखिम वाले लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। इसमें मधुमेह के मरीज, पूर्व टीबी रोगी, कुपोषित व्यक्ति, 60 साल से ऊपर के बुजुर्ग, घरेलू संपर्क, एचआईवी ग्रस्त व्यक्ति, धूम्रपान और शराब का नशा करने वाले शामिल हैं। इनकी एक्स-रे जांच की जा रही है। डॉ. अनिल ने बताया कि 100 दिन के अभियान में एक्स-रे जांच के बाद विशेष दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें