फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 120 डग्गामार बसों का चालान, 90 सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। संभागीय परिवहन विभाग ने शुक्रवार को डग्गामार और अवैध रूप से संचालित बसों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन कर रहीं 120 बसों का चालान किया गया, जबकि 90 बसों को सीज कर दिया गया। साथ ही 45.50 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन

आरटीओ प्रवर्तन डॉ. सियाराम वर्मा के अनुसार अधिकारियों के निर्देश पर गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर और हापुड़ में एक साथ प्रवर्तन टीमों ने कार्रवाई की। टीमों ने नेशनल और स्टेट हाईवे, टोल प्लाजा, प्रमुख चौराहों और बस अड्डों पर नाकेबंदी कर जांच अभियान चलाया।
आरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि जांच के दौरान कई बसें बिना वैध परमिट के यात्रियों को ढोती मिलीं, जबकि कई वाहनों का टैक्स बकाया पाया गया। इसके अलावा कई बसें बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के ही संचालित होती मिलीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिना वैध दस्तावेज और अनफिट वाहन सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं। इससे न केवल सरकार को राजस्व का नुकसान होता है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा भी जोखिम में पड़ जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आने वाले दिनों में भी ऐसे विशेष अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें