फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कूलर साफ करते समय करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। गांव नंगलाबेर में बृहस्पतिवार रात कूलर साफ करते समय करंट लगने से युवक ललित कुमार की मौत हो गई। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन

गांव नंगलाबेर के रहने वाले ललित कुमार बृहस्पतिवार रात करीब 9 बजे कूलर साफ कर रहे थे। इसी दौरान कूलर में करंट उतर आया। ललित कुमार काफी देर तक कूलर से चिपके रहे। परिजनों ने किसी तरह डंडे आदि की मदद से ललित को हटाया। परिजन अचेत ललित को नगर के जीवन अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने ललित कुमार को मृत घोषित कर दिया। ललित की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। ललित कुमार विवाहित थे और उनकी दो बेटियां हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें