इंदिरापुरम। वार्ड-79 स्थित न्याय खंड-1 में नवरात्र के पहले दिन बृहस्पतिवार को पेयजल की नई पानी की पाइपलाइन डालने के कार्य शुरू हो गया। बृहस्पतिवार को काम का शुभारंभ महापौर सुनीता दयाल ने नारियल फोड़कर किया। करीब 35 साल पुरानी जर्जर लाइन की जगह नई पाइप लाइन डाली जाएगी। लंबे समय से लोगों को लाइन लीक होने के कारण गंदा और सीवर तक का पानी पीना पड़ रहा है।
करीब 1.20 करोड़ रुपये की लागत से नई पाइप लाइन डाली जाएगी। उद्घाटन के दौरान नगर आयुक्त और जलकल विभाग के अधिकरी भी मौजूद रहे। पुरानी लाइन की वजह से इंदिरापुरम न्यायखंड में स्वच्छ पेयजल की समस्या सबसे अधिक थी। अब नई लाइन बिछने के बाद लोगों को राहत मिलेगी। इस अवसर पर पार्षद हरीश कड़ाकोटी, सुरेंद्र सिंह नेगी, हरसिंह मेहता, हरपाल बुटोला, भागवती जुयाल, डॉ. जय सिन्हा, अरविंद नारायण, मातवर सिंह रावत, एसके सिन्हा, अनुपम शुक्ला, नंद किशोर सरदारे, पारेश्वर जुयाल, मंगाई, सोबन कड़ाकोटी, पी.सी. कोटनाला और सर्वजीत गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।