12 वर्षीय बच्ची रविवार की रात को कोतवाली पहुंच गई। बच्ची को कोतवाली में रोते हुए अकेला आते देख सामने डेस्क पर बैठे एसएसआई लाखन सिंह ने उसे शांत कराते हुए रोने की वजह जानी। जिसने बताया कि उसकी मां सौतेली है, जो उसको आए दिन पीटती है और बिना किसी बात को लेकर चिड़चिड़ेपन में रहती है।
पीड़िता ने बताया कि रविवार की शाम को भी उसके साथ हाथापाई की गई थी। जिसके बाद बच्ची को सकुशल महिला हेल्प डेस्क में बैठाया और उसके परिजनों को सूचना देकर कोतवाली बुलाया गया। जहां पुलिस ने बच्ची की मां से बात की और समझाया। वहीं महिला पुलिस की मौजूदगी में दोनों के बीच काउंसलिंग कराई गई। जिसके बाद पुलिस ने बच्ची की मां को कड़ी हिदायत देकर वहां से भेज दिया।
वहीं बच्ची ने अपने ताऊ के घर जाने की बात कही, इसलिए पुलिस ने बच्ची को सकुशल उसके ताऊ को सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर सोमवीर सिंह का कहना है कि पारिवारिक मामला होने के कारण दोनों के बीच समझौता करा दिया गया है, महिला को भविष्य के लिए हिदायत दी गई है।