फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एक्सप्रेस-वे, एनएच पर पार्क किए गए 119 वाहनों के चालान कर हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कोहरे की वजह से बढ़ रहे हादसों के मद्देनजर यातायात और आरटीओ प्रवर्तन ने एनएच-9, एक्सप्रेसवे के किनारे खड़े 119 वाहनों के चालान कर उनको वहां से हटवाया गया। इस दौरान सैकड़ों वाहनों पर रिफ्लेक्टर भी लगाए गए। वाहन चालकों को चेतावनी भी दी गई कि वह आगे से किसी भी कीमत पर सड़क किनारे वाहन खड़ा न करें। इससे यातायात प्रभावित होता है और हादसे की स्थिति भी बनती है।
विज्ञापन

एसीपी यातायात जियाउद्दीन ने बताया कि सड़क किनारे किसी भी कीमत पर वाहनों को पार्क नहीं होने दिया जाएगा। वाणिज्यिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। मोदीनगर, मुरादनगर, लोनी, साहिबाबाद, गाजियाबाद में अलग-अलग स्थानों पर टीमों ने अभियान चलाकर यह कार्रवाई की। प्रयास किया जा रहा है कि सड़क पूरी तरह साफ रहे। अवैध तरीके से पार्क किए जाने वाले वाहनों से कोहरे में हादसा होने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों ने चौधरी मोड़ का निरीक्षण किया। चौधरी मोड़ को मॉडल चौराहे के रूप में विकसित करने पर मंथन हुआ। वहां पैदल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रख कई बिंदुओं पर कार्य करने की योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें