फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बाइक चालक और पीछे बैठी सवारी को मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र में सिद्धार्थ विहार ताज हाईवे के पास तेज रफ्तार कार ने पीछे से रैपिडो बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक व पीछे बैठी सवारी घायल हो गई। मामले में बागू निवासी जुगेंद्र सिंह ने विजयनगर थाने में कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जुगेंद्र ने बताया कि उनका भाई राकेश देर रात रैपिडो बाइक बुक करके घर लौट रहा था। जैसे ही वह बाइक से सिद्धार्थ विहार ताज हाईवे के पास पहुंचा तो उनकी बाइक में पीछे से किसी कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया है। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी कार चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें