फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दंपति को कार ने मारी टक्कर, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार दंपति को कार ने मारी टक्कर, महिला की मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। चोला चौकी क्षेत्र में बाइक सवार दंपति को मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई, जबकि पति को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा निवासी जहीर मंगलवार देर शाम अपनी पत्नी रहीशन को बाइक से गांव गंगेरुआ से दवा दिलाने के लिए जा रहा था। गांव से बाहर निकलते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी। कार को गांव सिखेड़ा निवासी रनपाल सिंह चला रहा था। हादसे के बाद रनपाल कार को वहीं छोड़ कर भाग गया। हादसे में दंपति गंभीर रुप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने महिला रहीशन को मृत घोषित कर दिया, जबकि जहीर को प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी कार चालक रनपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपी मौके से फरार है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी दीक्षित त्यागी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें