फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लापरवाह 11 उप निरीक्षकों को किया स्थानांतरित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने लापरवाही बरतने वाले चौकी इंचार्ज और हल्का प्रभारियों के खिलाफ स्थानांतरित की कार्रवाई की है। मसूरी थानाक्षेत्र के मसौता गांव में शनिवार और रविवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद मामले में दारोगा को लाइन हाजिर किया गया है। शनिवार को एक युवक को बाइक ठीक से चलाने की नसीहत देने के बाद हुए विवाद के बाद मारपीट हुई थी। पीड़ित पक्ष की तरफ से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर दिया गया। इसके बाद भी हल्का प्रभारी अमित कुमार शर्मा स्थिति को भांप नहीं पाए और मौके पर पर्याप्त पुलिसबल तैनात नहीं किया गया।
विज्ञापन

रविवार रात दबंगों ने पीड़ित पक्ष के घरों पर पथराव कर दिया। इसके साथ एसीपी मोदीनगर के वाचक जितेंद्र दत्त, थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक में तैनात लोकेंद्र सिंह, लोनी थाने में तैनात अनुज कुमार, चौकी प्रभारी पुस्ता थाना ट्रोनिका सिटी सुनील कुमार, गोविंदपुरी चौकी प्रभारी अनीश गौतम, थाना मसूरी में तैनात अमित शर्मा, थाना भोजपुर में तैनात रविता, थाना मुरादनगर में तैनात शाहिद खां पर लाइन हाजिर की कार्रवाई की गई है।
जबकि एसीपी मोदीनगर के वाचक अनिल कुमार को थाना मोदीनगर, निवाड़ी थाने में तैनात इंतसार अली को थाना मुरादनगर और लोनी बॉर्डर थाने में तैनात परमिता को थाना भोजपुर स्थानांतरित किया गया है। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि लापरवाही बरतने वाले उप निरीक्षकों का ट्रांसफर आवश्यकतानुसार किया गया है। कई उप निरीक्षकों की कार्यशैली पर सवाल उठाए गए थे और शिकायतें की गईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें