फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषित शहरों में लोनी पहले नंबर पर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषित शहरों में लोनी पहले नंबर पर
विज्ञापन

साहिबाबाद। लोनी इलाके में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। लोनी शुक्रवार को देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां पर एक्यूआई 380 दर्ज किया गया। जबकि गाजियाबाद का भी प्रदूषण स्तर रेड जोन में पहुंच गया। गाजियाबाद का एक्यूआई 316 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दो दिन पहले हुई बारिश के बाद गाजियाबाद और लोनी के प्रदूषण स्तर में कमी आई थी। दोनों जगहों पर प्रदूषण का स्तर दो सौ से नीचे आ गया था। मगर, एक बार फिर से प्रदूषण का स्तर बढ़ना शुरू हो गया है। शुक्रवार को लोनी देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां पर एक्यूआई 380 दर्ज किया गया। पीएम दस का स्तर 325 रहा। वहीं गाजियाबाद का एक्यूआई 316 दर्ज किया गया। यहां पर इंदिरापुरम में एक्यूआई 302 रहा। यहां पीएम दस का स्तर 278 और पीएम 2.5 का स्तर 93 दर्ज किया गया। संजय नगर का एक्यूआई 313 रहा। यहां पर पीएम दस 267 और पीएम 2.5 का स्तर 97 दर्ज किया गया। मानकों को देखा जाए तो गाजियाबाद में प्रदूषण स्तर तीन गुना अधिक बना हुआ है जो कि सेहत के लिए खतरनाक है। पिछले कुछ दिनों के आंकड़े देखे जाएं तो गाजियाबाद शहर का एक्यूआई 200 के आसपास बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें