फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुते को पीटने के विरोध पर गार्ड ने की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुत्ते को पीटने के विरोध पर गार्ड ने की अभद्रता
विज्ञापन

गाजियाबाद। कुत्ते का सिर फोड़ने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। पहले कॉलोनी के गार्ड और फिर लोगों ने अभद्रता की। पुलिस से शिकायत की तो उसे थाने से डांटकर भगा दिया गया। अब युवक ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत की है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने एसएसपी से मामले में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

इंदिरापुरम के शक्ति खंड तीन निवासी राजहंस बंसल एनजीओ चलाते हैं। वह सड़कों पर घूमने वाले कुत्तों व आवारा बीमार पशुओं का इलाज कराते हैं। उन्होंने बताया कि 12 अप्रैल को घर केसामने सिक्योरिटी गार्ड ने डंडे से कुत्ते का सिर फोड़ दिया। उन्होंने गार्ड को समझाने का प्रयास किया तो वह अभद्रता करने लगा। 14 अप्रैल को कुछ लोग आए और पत्नी के साथ भी अभद्रता करने लगे। कहा कि घर के बर्तन फेंक देंगे। पत्नी ने 100 नंबर पर कॉल की। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उसने कोई सुनवाई नहीं की। चौकी इंचार्ज और सीओ से भी शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुआ। अब उन्होंने राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग में शिकायत की है। युवक का दावा है कि 16 अप्रैल को आयोग ने एसएसपी को पत्र लिखकर सुरक्षा देने के आदेश दिए। इसके बाद भी चौकी इंचार्ज ने अभद्रता की और धमकाया। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने मामले में एसएसपी को रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें