फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लोनी में 1000 को किया पाबंद, हाजी सलमान पर बच्ची से दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। विधायक को धमकाने के आरोपी हाजी सलमान पर मां और उसकी 11 वर्षीय बेटी को अगवा कर बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोप है। वारदात लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में जन्माष्टमी की रात हुई। पीड़िता का कहना है कि हाजी सलमान अपने दो साथियों के साथ उन्हें और उनकी बेटी को जबरन कार में बैठाकर जंगल में ले गया। वहीं हंगामे की आशंका को देखते 1000 लोगों को मुचलके में पाबंद किया गया है।
विज्ञापन

वहां उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया। उनके साथ भी छेड़छाड़ की गई। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर महिला मंगलवार रात हिम्मत कर थाने पहुंची और हाजी सलमान, तसलीम और एक अन्य के खिलाफ शिकायत दी।
डीसीपी देहात सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हाजी सलमान को पूर्व में धमकी और मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है। बच्ची का मेडिकल कराने के साथ ही बयान भी दर्ज कराए गए। मेडिकल रिपोर्ट में वारदात की पुष्टि हुई है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 4 सितंबर की रात करीब नौ बजे वह अपनी 11 वर्षीय बेटी के साथ गुरुद्वारे से घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में सफेद रंग की कार में सवार तीन लोगों ने उन्हें रोककर घर छोड़ने की बात कही। मना करने पर आरोपियों ने दोनों को जबरन कार में खींच लिया और जंगल की ओर ले गए।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि कार में हाजी सलमान ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके और बेटी के साथ मारपीट की। पीड़िता के अनुसार, तसलीम ने उसके साथ भी छेड़छाड़ की। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता का कहना है कि डर के कारण उसने तत्काल शिकायत नहीं की।
सोशल मीडिया पर देख लेना, कौन है हाजी सलमान : पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने कार में मारपीट के दौरान कहा कि सोशल मीडिया पर जाकर देख लेना, हाजी सलमान कौन है।
इससे वह इतना डर गई कि वारदात के बाद जब उसे दो युवक मिले और उन्होंने मदद करते हुए थाने जाने के लिए कहा तो परिवार को मिली धमकी के चलते उसने दोनों से ऑटो बुक करवाया और घर चली गईं। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसने हिम्मत कर पुलिस को इस घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें