फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: खेत पर काम करने गए 10 वर्षीय छात्र की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। भोवापुर गांव में खेत पर काम करने गए 10 वर्षीय छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि किसान ने 100 रुपये का लालच देकर बच्चे को धान के खेत में खरपतवार साफ कराने के लिए बुलाया था। खेत की तारबंदी में करंट दौड़ने से छात्र उसकी चपेट में आ गया। पुलिस ने आरोपी किसान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भोवापुर निवासी संजय कुमार राजमिस्त्री हैं। उनका सबसे छोटा बेटा केशव (10) गांव के स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। भाई अर्जुन ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर गांव का एक किसान उसे अपने खेत पर काम कराने के लिए साथ ले गया। आरोप है कि खेत की तारबंदी में बिजली का करंट प्रवाहित किया गया था। काम के दौरान केशव करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया और बेहोश हो गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे स्थानीय अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। आरोप है कि बच्चे को करंट लगता देख आरोपी किसान मौके से भाग गया। करीब दो घंटे बाद किसी गांव के चरवाहे ने केशव को खेत में पड़ा देखा तो उसकी सूचना परिवार को दी। संजय कुमार के तीन लड़की और तीन बेटों में केशव सबसे छोटा था। एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि मृतक बच्चे के पिता की तहरीर पर भोवापुर गांव निवासी श्रीनिवास उर्फ सीओ के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें