फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 20 लाख की लागत से जिले के 10 कुएं होंगे पुनर्जीवित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिला प्रशासन और पूर्वा फाउंडेशन मिलकर ‘अमृत कूप’ योजना के तहत जिले के 10 प्राचीन कुओं को पुनर्जीवित करेंगे। डाबर इंडिया लिमिटेड के कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) फंड से होने वाले इस कार्य पर करीब 20 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। चिह्नित कुओं में कुछ करीब 180 वर्ष पुराने भी हैं। योजना के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
विज्ञापन

भूजल स्तर में सुधार और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ ने अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि पहले चरण में दो कुओं को विकसित किया जाएगा। सीडीओ ने बताया कि जिले में 800 तालाब चिह्नित किए गए हैं, जिनमें से 200 का पुनर्विकास किया जा चुका है। तालाबों का पुनर्जीवन औद्योगिक सीएसआर फंड से कराया जा रहा है। इसी तर्ज पर अब कुओं को भी विकसित किया जाएगा।
योजना के तहत कुओं की सफाई, मरम्मत और पुनर्स्थापना कर उन्हें वर्षा जल संचयन प्रणाली से जोड़ा जाएगा। इससे वर्षा जल का संरक्षण करने और भूजल स्तर में सुधार लाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


इन स्थानों पर हैं कुएं
योजना के तहत सुराना, रावली, दिदौली, दबाना, चुड़ियाला, फरीदनगर (दो कुएं), फफराना, सारा और सहजनपुर में स्थित कुओं को चिह्नित किया गया है। इनकी सफाई, मरम्मत और पुनर्स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें