मसूरी। दिल्ली-मेरठ फ्लाईओवर के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। पुलिस को 13 अक्तूबर को सुबह करीब नौ बजे इस घटना की सूचना मिली थी। यह घटना थाना मसूरी क्षेत्र के आकाश नगर गार्डेन एन्क्लेव में हुई। सूचना मिलने पर थाना मसूरी पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। एसीपी सुनील कुमार ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के शव का पंचायतनामा भरा गया है। कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को हिंडन मोर्चरी में 72 घंटों के लिए रखवा दिया गया है।