फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिला के पेट से निकाली 10 किलो की गांठ

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने 55 वर्षीय महिला के पेट से करीब 10 किलो की गांठ निकालकर उसे नई जिंदगी दी है। यह जटिल सर्जरी करीब डेढ़ घंटे तक चली। अब मरीज की हालत स्थिर बताई जा रही है। उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन



सीएमएस डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि विजयनगर स्थित रोजी कॉलोनी निवासी दया पिछले कई महीनों से पेट दर्द से जूझ रही थीं। उन्होंने आसपास के निजी क्लीनिकों में इलाज कराया, लेकिन राहत नहीं मिली। परेशानी बढ़ने पर उन्होंने एमएमजी अस्पताल में संपर्क किया, जहां डॉ. महेंद्र की सलाह पर उन्हें शनिवार को भर्ती कर लिया गया।


सोमवार सुबह डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी शुरू की। इस दौरान मरीज के पेट में करीब 10 किलो की बड़ी गांठ मिली। इसके अलावा लगभग सात एमएम की कई छोटी गांठें भी पेट की सतह से चिपकी हुई थीं। ऑपरेशन करने वाली टीम में शामिल सर्जन डॉ. महेंद्र ने बताया कि इस तरह के मामलों में ऑपरेशन बेहद जटिल होता है, क्योंकि गांठें आसपास के अंगों से जुड़ी रहती हैं। ऑपरेशन के दौरान स्टाफ नर्स शीतल ने भी अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें