फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिछड़े ‘छोटू’ को परिजनों से मिलवाने के लिए युवाओं ने छेड़ा अभियान

Fri, 15 Apr 2016 02:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

  • पुलिस को सौंपकर युवाओं की टोली सोशल साइट्स के जरिए तलाश रही परिजनों को
  • सीकरी मंदिर से दिल्ली लौट रहे थे युवा
  • 15 दिन से लावारिस हालत में घूम रहा था छोटू
विज्ञापन
अपने परिजनों से बिछड़ा राजू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिता के साथ मुंबई जाने के लिए घर से निकला 10 वर्षीय छोटू उर्फ राजू परिजनों से बिछड़कर पिछले 15 दिनों से शहर में लावारिस घूम रहा था।
विज्ञापन


बुधवार देर रात राजनगर एक्सटेंशन चौराहे के पास उसे लावारिस हाल में देखकर दिल्ली के कुछ युवाओं ने छोटू को उसके परिजनों से मिलाने का संकल्प लिया। इन युवाओं ने राजू को सिहानी गेट पुलिस के सुपुर्द किया, जहां से उसे देखरेख के लिए आशादीप फाउंडेशन में भेज दिया गया है।

अब युवाओं की यह टोली फेसबुक, व्हाट्सएप और यू ट्यूब समेत अन्य सोशल साइट्स पर संदेश के जरिए छोटू को उसके मां-बाप से मिलाने के अभियान में जुट गए हैं।

दिल्ली के शाहदरा स्थित मुकेश नगर कालोनी निवासी दिनेश कुमार एलएलबी स्टूडेंट हैं। वह दोस्तों के साथ बुधवार को मोदीनगर में सीकरी देवी मंदिर में माता के दर्शन करने आए थे। रात करीब ढाई बजे राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर वह एक खोखे पर चाय पीने के लिए रुके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन यात्रा के दौरान परिजनों से बिछड़ा राजू

इस दौरान छोटू उन्हें लावारिस हालत में मिला। पूछताछ में उसने बताया कि वह दरभंगा बिहार का रहने वाला है। 15 दिन पहले पिता के साथ दरभंगा से मुंबई जा रहा था। पिता ने उसे ट्रेन में बैठा दिया लेकिन खुद चढ़ नहीं पाए।

वह किसी तरह गाजियाबाद पहुंचा और यहां ट्रेन से उतर गया। तब से वह सड़कों पर घूम रहा है। होटल मालिकों से मिन्नतें कर खाना खा लेता है। चौराहे पर सो जाता है।

दिनेश ने बताया कि दोस्तों के साथ देर रात को ही वह सिहानी गेट थाने पहुंचे और पुलिस को सारी जानकारी दी। पुलिस ने छोटू को आशादीप फाउंडेशन भिजवा दिया है।

छोटू के परिजनों की तलाश में पुलिस के साथ-साथ दिनेश और उनके दोस्त जुटे हैं। दिनेश ने बताया कि फेसबुक, व्हाट्सएप और यू ट्यूब समेत अन्य सोशल साइट्स के माध्यम से भी छोटू के परिजनों की तलाश में वह और उनके दोस्त जुट गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें