फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: करंट की चपेट में आने के कारण महिला की मौत

Fri, 06 Sep 2019 06:32 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
मृतक मीना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी इलाके में झुग्गियों में रहने वाली एक महिला की करंट लगने के कारण मौत हो गई। रामपाल कॉलोनी स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के पास रहने वाली मीना शुक्रवार सुबह नहा कर कपड़े सुखा रही थी। इसी दौरान उसके घर के कूलर में बिजली का करंट आ गया। 

विज्ञापन


कपड़े सुखाते हुए कूलर से सट जाने के कारण मीना को बिजली के तेज झटके लग गए और वह छटपटाने लगी। बेटी ने मां को इस हालत में देखा तो वह शोर मचाने लगी, लेकिन तबतक मीना की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


मृतिका का पति रामचंद्र सब्जी बेचता है। घटना के समय वह बाजार से दवाई लेने के लिए गया हुआ था। घर आने के बाद उसे मामले की सूचना मिली।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें