फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने पहले लापता बेटे की मौत की खबर से परिजनों का फूटा गुस्सा, लगाया जाम

Fri, 06 Sep 2019 05:38 PM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
विज्ञापन
परिजनों ने लगाया जाम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

नोएडा सेक्टर-93 में तीन महीने से लापता बेटे के मौत की खबर सुनकर गुरुवार को देर रात परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने सेक्टर-93 की सड़क पर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ जमकर हाय-हाय के नारे लगाए। 

विज्ञापन


सूचना पर सीओ थर्ड विमल कुमार सिंह और तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया। 

एसपी सिटी विनीत जायसवाल ने बताया कि सुजीत सक्सेना परिवार के साथ सेक्टर-93 में रहता था। तीन जून को पड़ोसी शेखर और अन्नू अपने साथ उसे बुलंदशहर के ककोड़ इलाके की नहर में नहाने के लिए लेकर गए था। यहां सुजीत संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में डूब गया। 

अन्नू और शेखर उसे छोड़कर भाग गए। पांच जून को बुलंदशहर पुलिस को सुजीत का शव मिला। पुलिस ने तीन दिनों तक उसका शव शिनाख्त के लिए रखा। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने गुरुवार को बुलंदशहर पहुंचकर कपड़ों से सुजीत की पहचान की।
विज्ञापन


परिजनों की शिकायत पर पहले ही इस मामले में शेखर और अन्नू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। दोनों फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। पुलिस का कहना है कि अगर परिजन दोबारा शिकायत करते हैं तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें