फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारीरिक प्रताड़ना देकर कराया पत्नी का धर्म परिवर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में पड़ने वाले शहीदनगर में रहने वाली एक महिला ने पति पर शादी के बाद जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है। पति की बात नहीं मानने पर महिला की आए दिन पिटाई की जाने लगी।
विज्ञापन


महिला ने जब अपनी आपबीती हिंदू संगठन के लोगों को बताई तो उन्होंने रविवार देर रात जमकर हंगामा किया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को शांत कराते हुए मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मूलरूप से पश्चिमी बंगाल के कूचविहार की रहने वाली महिला ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले बुलंदशहर के रहने वाले मोहम्मद उमरदराज से उसकी मुलाकात कोलकाता में ही हुई थी। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हुआ। इसके बाद उमरदराज ने शादी का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन

झूठ बोलकर की थी शादी

महिला के अनुसार उसने उमरदराज से कहा कि उसके परिजन दूसरे धर्म में शादी करने को राजी नहीं होंगे। इसलिए वह घरवालों से अपना धर्म न बताए। इसके बाद उन्होंने मंदिर में शादी कर ली। आरोप है कि उमरदराज ने उससे वादा किया था कि उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव नहीं डालेगा।

मगर बुलंदशहर में उमरदराज के घरवालों ने उसे पीटा और धर्म परिवर्तन का दबाव डाला। दहशत के चलते उसने धर्म बदलकर निकाह कर लिया। इसके बाद उसके घरवाले उसे नमाज पढ़ने के लिए मजबूर करते हुए मारपीट करने लगे। करीब तीन माह पहले दोनों बुलंदशहर से शहीदनगर आकर रहने लगे।
विज्ञापन

थाने पर हुआ हंगामा

महिला ने जब अपने परिजनों से मिलने की मांग की तो उमरदराज ने उसे धौलाकुंआ स्थित उसकी बुआ के घर रहने भेज दिया। वहां से कोलकाता जाने के बाद उसने परिजनों को आपबीती बताई। करीब डेढ़ माह पहले जब महिला वापस शहीदनगर लौटी तो उमरदराज वहां नहीं था।

आरोपों से गुस्साए हिंदू रक्षा दल और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रविवार देर रात साहिबाबाद थाने पर जमकर हंगामा किया। एसपी सिटी शिवहरि, एसपी देहात जगदीश शर्मा और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

एसपी देहात ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। अधिकारियों के आश्वासन पर कार्यकर्ता शांत हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें