गुड़गांव के चंदन नगर कालोनी में रहने वाले अवैध शराब के कारोबारी ने
शराब न खरीदने पर एक कार चालक पर कार चढ़ा दी। उसे सबक सिखाने के लिए घर
में घुस कर उसकी पत्नी को घसीट कर सरेआम पीटा। उपचार के लिए दोनों को निजी
अस्पताल में दाखिल कराया गया।
पूर्वाचंल संघ के लोगों के विरोध व पुलिस आयुक्त कार्यालय तक पहुंचने
के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस हरकत में आयी। मूल रूप से बिहार के मधुबनी
जिला निवासी मिथिलेश उर्फ छल्ला अपने परिवार के साथ सेक्टर.15 पार्ट.2 के
चंदन नगर में रहता है।
रेडियो टैक्सी चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। मिथिलेस के
छोटे भाई बिट्टू ने चमन सिंह गुर्जर पर अवैध शराब बेचने का आरोप लगाते हुए
बताया कि रविवार की सुबह 11 बजे मिथिलेश ने चमन से एक पेटी बियर का दाम
पूछा। चमन ने पेटी का दाम 850 रुपए बता दिया।
छोड़ दी थी शराब करोबारी की नौकरी
दाम अधिक होने के कारण मिथिलेश ने दूसरी जगह से 700 रुपए में पेटी खरीद ली। इसकी जानकारी किसी ने चमन को दे दी। आरोप है कि नशे की हालत में चमन अपने साथियों के साथ मिथिलेश के घर पहुंचा। और उसके घर की तलाशी लेनी शुरू कर दी। मिथिलेश इसका विरोध किया तो चमन के साथियों ने मिथिलेश को पीटने लगा।
मिथिलेश ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। तब चमन के दोस्तों ने उसका हांथ पैर पकड़ कर सड़क पर गिरा दिया और चमन ने सेंट्रोकार उसके पैरों पर चढ़ा दी। जिससे मिथिलेश के पैर बुरी तरह जख्मी हो गए। इसके बाद भी चमन रूका नहीं उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मिथिलेस के घर में घूस कर उसकी पत्नी ममता को भी बूरी तरह से पीटकर अधमरा कर दिया।
इतना देखकर आसपास के लेगों जमा हो गए। लोगों के साथ भी चमन ने हाथापाई की और मौके से फरार हो गया। समाजसेवी आजम खां व सजंय सिंह सहित सामाजिक संगठनों के लोगों ने पुलिस आयुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि आरोपी शराब तस्कर को जल्द गिरफ्तार किया जाए। थाना प्रभारी सिविल लाइन का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जांच के दौरान दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सीसीटीवी में दर्ज है वारदात
बिट्टू ने बताया कि पूरी घटना चंदन नगर में एक पार्क के पास हुई है। इसी पार्क के कोने पर एक कोठी हैए जिसमें पूरी वारदात रिकार्ड हो गई है। उसने बताया कि पुलिस इस सीसीटीवी कैमरा की जांच करेगी। जिसके बाद पूरे मामले का सच सामने आएगा।
एसडीओ की पत्नी से चालक ने की छेड़छाड़
गुड़गांव में पीडब्ल्यूडी विभाग में एसडीओ की पत्नी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जिसमें उन्होंने अपने चालक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। जिसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार रविवार को सिविल लाइंस थाने में एसडीओ की पत्नी ने शिकायत दी। जिसमें बताया कि छुट्टी के दिन जब वह स्टाफ क्वार्टर में अकेली थी तो चालक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी चालक बलवान सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
सिविल लाइंस थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।