चोरी की कार ट्रैक पर छोड़ भागे बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के कविनगर इलाके में चोरी की एक अजीब वारदात सामने आई है। कविनगर क्षेत्र की बागवाली कॉलोनी में कुछ बदमाश एक घर से कार चोरी कर ले जा रहे थे और वह रेलवे ट्रैक पार कर भागने वाले थे, लेकिन उनकी किस्मत ने धोखा दे दिया।
जब वह ट्रैक पार कर भाग रहे थे तभी एक ट्रेन आने लगी जिसे देखकर चोर कार में से निकले और उसे वहीं छोड़कर भाग गए। हालांकि ट्रेन के पायलट ने कार देख ली थी जिसके तहत एहतियातन ट्रेन रोक दी। हालांकि ट्रेन से कार को धक्का जरूर लगा, जिससे उसके आगे का शीशा टूट गया।
इस घटना के बाद दिल्ली-लखनऊ रेल रूट कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया फिर वहां से कार हटाकर रूट खोला गया।