इंदिरापुरम की एटीएस सोसायटी में रहने वाले ताइवानी युवक(38) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ताइवानी युवक फ्लैट में एक अन्य युवक के साथ रहता था। पुलिस का कहना है कि इस बात की जानकारी उन्हें शांति गोपाल अस्पताल से मिली।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर एलआईयू और दूतावास को जानकारी दे दी है। मृतक नोएडा की एक कंपनी में काम करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि मौत का कारण पता लगाने के लिए मृतक का विसरा संरक्षित कर एफएसएल की जांच के लिए भेज दिया है।