फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबादः सूटकेस में मिला नव विवाहिता का शव, हाथ-पैर थे बंधे

Mon, 27 Jul 2020 02:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
शूटकेस में मिला युवती का शव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद क्षेत्र के दशमेश वाटिका के पास सोमवार सुबह बैग के अंदर एक नव विवाहिता का शव मिलने से सनसनी मच गई। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है। हालांकि अभी युवती की पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस जल्द ही पता लगाने का दावा कर रही है।

गौरतलब है कि आज सुबह दशमेश वाटिका के सामने कुछ कुत्ते एक सूटकेस को घेरे खड़े थे। उस सूटकेस के बाहर एक महिला के बाल नजर आ रहे थे। धीरे-धीरे बात फैली तो आस-पास के लोग वहां इकट्ठा हो गए और पुलिस को खबर दी।
विज्ञापन


जब पुलिस वहां पहुंची तो सूटकेस खोला तब उसमें से एक लड़की का शव निकला। शव जिस अवस्था में मिला उससे पता चलता है कि हत्या के बाद युवती के हाथ-पैर बांधकर उसका शव सूटकेस में भरा गया था।

पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि यह सूटकेस कौन यहां छोड़ गया। आशंका है कि युवती की हत्या कहीं और करके उसका शव सूटकेस में डालकर यहां फेंक दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें