फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा गाजियाबाद, दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी 28 अंकों की बढ़ोतरी

Tue, 19 Nov 2019 09:46 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में चलने वाली हवाओं के कमजोर पड़ने से एक बार फिर वायु प्रदूषण में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंगलवार को गाजियाबाद देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। दूसरे शहरों की हवा भी खराब स्तर में दर्ज की गई। हालांकि, गुरुग्राम व फरीदाबाद में हवा की गुणवत्ता संतोषजनक स्तर की रही।
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं हवाएं मंगलवार को कमजोर पड़ गईं। इसकी रफ्तार दस किमी से नीचे आ गई। वहीं, हवा की दिशा भी पंजाब व हरियाणा की तरफ से है। इससे दिल्ली के प्रदूषण में पराली के धुएं का हिस्सा भी बढ़ गया है। सोमवार के 9 फीसदी की तुलना में मंगलवार को इसका आंकड़ा 13 फीसदी पहुंच गया। 

दोनों के मिले-जुले असर पर दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक में 28 अंकों की बढ़ोतरी हुई। वहीं, गाजियाबाद का सूचकांक 74 अंक बढ़कर देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया।
विज्ञापन


उधर, सफर का पूर्वानुमान है कि मंगलवार देर रात से प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ेगा। इससे हवा की गुणवत्ता बहुत खराब स्तर में होगी। इसमें पराली के धुएं का हिस्सा भी बढ़ेगा। इसी दौरान हवा की गति दस किमी से कम होने के साथ मिक्सिंग हाइट के भी एक किमी तक पहुंच जाने का अनुमान है। 

इससे बुधवार दिन में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब से शाम को गंभीर स्तर में प्रवेश कर जाएगी। 22 नवंबर को भी वायु प्रदूषण कमोवेश स्थिर रहेगा। 23 नवंबर से एक बार फिर हवा की गुणवत्ता में सुधार आने का अनुमान है।
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक

शहर    18 नवंबर    19 नवंबर
गाजियाबाद    256    330
दिल्ली    214    242
नोएडा    227    256
ग्रेटर नोएडा    212    218
गुरुग्राम    138    125
फरीदाबाद    -    192
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें