फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही ने ली एक जान

Sat, 27 Dec 2014 01:21 PM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू से ईस्ट मॉडल टाउन की महिला की मौत के मामले में गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग की एक ओर लापरवाही सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग के पास स्वाइन फ्लू की दवा ही नहीं है।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि जो दवा है, वह एक्सपायर हो चुकी है। पिछले दिनों उन्हें स्वाइन फ्लू की दवा के जो स्ट्रिप दिए गए, उनसे भी एक्सपायर की तारीख काट ली गई।

दस टैबलेट वाली स्ट्रिप को काटने के बाद आठ-आठ टैबलेट दी गईं हैं। उधर सीएमओ का कहना है कि अभी दवाओं का नया स्टॉक नहीं आया है।

स्टॉक पुराना है, मगर दवाएं एक्सपायर्ड नहीं हैं। हालांकि उन्होंने पूरे स्टॉक की दोबारा से जांच कराए जाने की बात भी कही है।

महिला की मौत की खबर अमर उजाला में छपने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हुआ। शुक्रवार को सभी अस्पतालों में अलर्ट जारी किए गए हैं और स्वाइन फ्लू की दवाएं और वैक्सीन भी मंगाई गई हैं।
विज्ञापन


दोनों अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश के अलावा इलाज पर भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।

संयुक्त जिला अस्पताल में शुक्रवार को आइसोलेशन वार्ड बना दिया गया है लेकिन अभी एमएमजी अस्पताल में वार्ड नहीं बना है। एमएमजी अस्पताल में संक्रामक रोग विभाग में कंट्रोल रूम बना दिया गया है।
विज्ञापन


सीएमओ डा. अजेय अग्रवाल ने बताया कि एमएमजी अस्पताल में कंट्रोल रूम बनाया गया है जहां स्वाइन फ्लू के सैंपल लिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें