फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा ने थाने में गोली मारकर की खुदकुशी, सामने आई सोचने को मजबूर कर देने वाली वजह

Thu, 11 Oct 2018 09:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
इंस्पेक्टर विजय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद के कविनगर थाने में तैनात एक दरोगा ने बुधवार सुबह थाने के स्टाफ क्वार्टर में रिवॉल्वर से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन पर मथुरा के नगर कोतवाली में चार महीने पहले पड़ोसी की हत्या की कोशिश का केस दर्ज हुआ था, तब से वह तनाव में थे।
विज्ञापन


मूलरूप से अलीगढ़ के नया गांव के रहने वाले सब इंस्पेक्टर विजय कुमार ठेनुआ (42) मंगलवार को नाइट ड्यूटी करके तड़के चार बजे थाने के स्टाफ क्वार्टर में लौटे थे। उन्होंने सुबह छह बजे तनाव में आकर सर्विस रिवाल्वर से दाहिनी ओर कनपटी पर गोली मार ली।

रूममेट मुंशी ने अन्य पुलिसकर्मियों को सूचना दी। यशोदा अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। एसएसपी वैभव कृष्ण का कहना है कि शुरुआती जांच में विजय के अकसर डिप्रेशन में रहने की बात सामने आ रही है। रिवॉल्वर बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

डिप्रेशन और विवेचनाओं के बोझ ने ले ली विजय की जान 

इंस्पेक्टर विजज की पत्नी और बेटा - फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मियों पर ड्यूटी, लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखना, अपराध नियंत्रण और केसों की विवेचनाओं का भार इतना है कि इससे परेशान होकर वे मौत को गले लगा रहे हैं। दरोगा विजय कुमार ठेनुआ भी 100 से अधिक केसों की विवेचनाएं कर रहे थे, जिसके चलते वह अपने परिवार से बात भी नहीं कर पाते थे। परिजनों की मानें तो वह कई-कई दिन पर फोन करते थे।

बताते थे कि काम का भार है, बाद में बात करूंगा। हाल चाल पूछने के बाद फोन रख देते थे। इसके अलावा विजय समेत चार पर चार महीने पहले मथुरा की नगर कोतवाली में धारा 307, 147 और 148 का मुकदमा दर्ज किया गया था।

आरोप था कि उन्होंने कृष्णा नगर कालोनी में रहने वाले युवक पर जानलेवा हमला कर बवाल किया था। इसके चलते वह डिप्रेशन में रहते थे, जिसकी दवाई भी खाते थे।
विज्ञापन

पढ़ें कब क्या हुआ

इंस्पेक्टर विजय की मां - फोटो : अमर उजाला
कब क्या हुआ
मंगलवार शाम सात बजे से नाइट ड्यूटी
आठ बजे परिजनों से बातचीत
सुबह चार बजे थाने के कमरे में लौटे
सुबह साढ़े छह बजे गोली मारी
सुबह छह बजकर 40 मिनट सर्वोदय में भर्ती
सुबह छह बजकर 50 मिनट पर यशोदा रेफर
सुबह नौ बजे मृतक घोषित
सुबह 11 बजे परिजन गाजियाबाद पहुंचे
दोपहर दो बजे पोस्टमार्टम हुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें