फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 साल से जिस महिला के साथ लिव इन में रह रहा था शख्स, मौका मिलते ही उसकी 10 साल की बेटी का किया रेप

Wed, 10 Oct 2018 05:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महिला के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने वाले व्यक्ति ने सोमवार रात को उसकी ही 10 साल की बेटी से रेप की वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार को विजय नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


विजय नगर की एक कालोनी में रहने वाली महिला ने बताया कि करीब साढ़े पांच साल पहले उसके पति की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उस दौरान उसकी पांच साल की बेटी थी। इसके बाद वह घरों में मेड का काम करने लगी थी।

वह पांच साल पहले क्षेत्र में रहने वाले पूरन से मिली थी, जोकि बाद में उसका दोस्त बन गया। पूरन विजय नगर में ही एक टेंट की दुकान चलाता है। वह बेटी को अपने साथ लेकर पिछले पांच सालों से पूरन के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मां पूछा तो रोने लगी और...

प्रतीकात्मक तस्वीर
आरोप है कि सोमवार शाम वह ड्यूटी खत्म कर पहुंची, तो घर पर बेटी अकेली मिली। उन्होंने पूरन के बारे में पूछा तो बेटी रोने लगी। पूछने पर उसने बताया कि अंकल ने उसके साथ गलत काम किया है, उसे दर्द भी हो रहा है। महिला थाने पहुंची और पूरन के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया।

एसपी सिटी श्लोक कुमार का कहना है कि आरोपी पूरन को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बच्ची का मेडिकल कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट और बच्ची के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें