फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छात्रा की मौत के नौ घंटे बाद गैंगस्टर ढेर... कीर्ति की मौत से लेकर जीतू के एनकाउंटर तक, पढ़ें कब क्या हुआ

Tue, 31 Oct 2023 09:27 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

पुलिस को पहली कामयाबी वारदात के 27 घंटे बाद 28 अक्तूबर की शाम को मिली थी। चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में बदमाश बलवीर पकड़ा गया था। वह भी वारदात में शामिल था। उसने ही बताया था कि मुख्य आरोपी जितेंद्र है।
विज्ञापन
कीर्ति और लुटेरा जितेंद्र उर्फ जीतू (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में इंजीनियिरंग की छात्रा कीर्ति की मौत के नौ घंटे बाद ही उसकी हत्या का मुख्य आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू पुलिस के साथ मुठभेड़ में ढेर हो गया। पुलिस 27 अक्तूबर की रात से ही उसकी तलाश कर रही थी। वारदात में शामिल रहा उसका साथी बलवीर 28 अक्तूबर की शाम मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुआ था। उससे पूछताछ में पुलिस को अहम सुराग मिले थे। माना जा रहा है कि इन सुरागों के जरिये ही पुलिस उस तक पहुंच सकी। हालांकि, पुलिस का दावा है कि चेकिंग के दौरान उसके साथ मुठभेड़ हुई।

विज्ञापन

इस मामले में पुलिस को पहली कामयाबी वारदात के 27 घंटे बाद 28 अक्तूबर की शाम को मिली थी। चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में बदमाश बलवीर पकड़ा गया था। वह भी वारदात में शामिल था। उसने ही बताया था कि मुख्य आरोपी जितेंद्र है। इसके बाद से ही पुलिस ने जितेंद्र की तलाश तेज की थी। उसके सभी रिश्तेदारों के घर दबिश दी थी। उसके सभी परिचितों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिए गए थे। जितेंद्र के ढेर हो जाने से मोबाइल लूट की घटना के 60 घंटे बाद पुलिस का ऑपरेशन पूरा हुआ।

27 अक्तूबर
  • शाम साढ़े चार बजे वारदात हुई। एक घंटे बाद उसे पिलखुवा के जीएस मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। वहां से रेफर कर दिया गया।
  • रात 10 बजे गाजियाबाद के नेहरू नगर स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर सिर का आपरेशन किया गया।

28 अक्तूबर
  • शाम को साढ़े सात बजे सिकरोडा रोड पर पुलिस चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में बदमाश बलवीर पकड़ा गया। उससे पूछताछ में अहम सुराग मिले।
  • रात में पुलिस ने दूसरे बदमाश जितेंद्र की तलाश में दबिश दी लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। पूरे जिले में उसकी तलाश शुरू कर दी गई।

29 अक्तूबर
  • सुबह नौ बजे मसूरी थाना के प्रभारी रविंद्र चंद्र पंत को निलंबित कर दिया है। साथ ही थाने में इंस्पेक्टर तनवीर आलम और पुनीत सिंह को लाइन हाजिर किया गया।
  • शाम साढ़े सात बजे कीर्ति ने यशोदा अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम हो जाने के बाद रात में परिजन शव को हापुड़ ले गए।
विज्ञापन

30 अक्तूबर
  • सुबह चार बजे मसूरी में नहर पटरी पर पुलिस के साथ मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गैंगस्टर जितेंद्र मारा गया। उसका साथी भाग निकला।
  • सुबह पांच बजे बेहद गमगमीन माहौल नें गढ़ मुक्तेश्वर में गंगा के घाट पर कीर्ति का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें