फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी में फंसा गाजियाबाद विकास प्राधिकरण

Sat, 01 Mar 2014 02:19 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी में जीडीए की कलाकारी काम नहीं आई। एमडी के दखल के बाद से पावर कारपोरेशन के अफसरों ने यूटर्न लेते हुए जीडीए के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट अपने यहां दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


बिजली अफसर शमन शुल्क निर्धारित करके जीडीए को भेजने की तैयारी में हैं। यदि शमन शुल्क जमा नहीं कराया जाता है तो थाने में जीडीए के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

सारी सेटिंग टूटने और पावर कारपोरेशन अधिकारियों के अचानक पाला बदलने से जीडीए के कई अफसर सकते में हैं।

केबल डालकर हो रही थी बिजली चोरी
जीडीए के कलाधाम महोत्सव में बिजली चोरी को दबाने की साजिश शुक्रवार को नाकाम हो गई। कलाधाम में चोरी की बिजली से मूर्तियां बनाई जा रही थीं। विद्युत पोल से कटिया केबल डालकर बिजली चोरी हो रही थी।
विज्ञापन


विजिलेंस टीम ने 25 फरवरी को सर्च कर 29 किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी थी। जीडीए ने इसे ओवरलोडिंग साबित करने के लिए हरसंभव कोशिश की। लखनऊ तक फोन घनघनाए तो बिजली अफसर बैकफुट पर आ गए।

कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने गए विजिलेंस इंस्पेक्टर एक फोन पर ही उल्टे पांव दौड़ पड़े। इसके बाद आनन फानन में शाम को ही पार्क के नाम अस्थायी कनेक्शन दे दिया गया जबकि पार्क के नाम पहले से ही एक कनेक्शन चल रहा है।

एमडी ने बिजली अफसरों को फटकारा
अमर उजाला के लगातार बिजली चोरी के मामले को उजागर करने के बाद एमडी ने इस पर संज्ञान लिया। उन्होंने ढीली कार्यशैली पर बिजली अफसरों को फटकारते हुए पूरे मामले को वास्तविक रूप में दर्ज करने के आदेश दिए।

इसके बाद ही शुक्रवार को जीडीए और एक्सईएन भूदत्त शर्मा के खिलाफ कारपोरेशन में बिजली चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया।

अब आडिट में भी फंसेगा मामला
बिजली चोरी में जीडीए पर जुर्माने का निर्धारण कमेटी आकलन करके करेगी, लेकिन इसका भुगतान आसान नहीं होगा। जुर्माना कम लगे या ज्यादा, इसका भुगतान किस मद से होगा। बिजली चोरी में मामला दर्ज होने से इस पर आडिट में आपत्ति लगेगी, जबकि ओवरलोडिंग में इससे अफसरों का बचाव हो जाता।

किसने दिया था शट-डाउन
विद्युत पोल पर लाइन से थ्री फेज बड़ी केबल को टेप किया गया था। इसके लिए सब स्टेशन से शट-डाउन लिया गया। यह शटडाउन किसके इशारे पर दिया गया, इसकी जांच की जानी अभी बाकी है। इस मामले में कारपोरेशन अफसर भी फंसते नजर आ रहे हैं।

क्या हर साल बिजली चोरी करता था जीडीए
कलाधाम पार्क में जीडीए कई साल से महोत्सव आयोजित करता है। आज तक कभी इसके लिए अस्थायी कनेक्शन नहीं लिया गया। यानि जीडीए हर साल धड़ल्ले से बिजली चोरी करता था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें