फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः छात्रा से छेड़छाड़, भिड़े दो समुदाय

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद से सटे हापुड़ में स्कूल से लौट रही एक किशोरी से रास्ते में छेड़खानी पर बहादुरगढ़ गांव में मारपीट के बाद दो पक्ष भिड़ गए। इसी बीच दो भाइयों की हत्या की अफवाह उड़ी और देखते ही देखते दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन


तीन घंटे तक हवाई फायरिंग और जमकर पथराव हुआ। 20 से अधिक मकान और दुकानों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई। डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। चार की हालत गंभीर है।

मामले के बाद इलाके में धारा 144 लगा दी गई है। दस लोगों के गिरफ्तार किए जाने की खबर है। सूचना पर कमिश्नर, डीआईजी समेत आसपास के जिलों की फोर्स और पीएसी बहादुरगढ़ पहुंच गई है। देर शाम तक किसी तरह हालात काबू में आए। फिलहाल बहादुरगढ़ और सीमा से सटे बुलंदशहर के कई गांवों में जबरदस्त तनाव है।
विज्ञापन

तीन घंटे तक फायरिंग और पथराव

गांव बहादुरगढ़ में बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे इंटर कॉलेज की एक छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। इसी दौरान दूसरे समुदाय के तीन युवकों ने उससे छेड़खानी की। वहां मौजूद एक युवक ने जब विरोध किया तो तीनों ने उसे पीट दिया। खबर फैली तो पीड़ित युवक के समुदाय के लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े।

तीनों आरोपी नहीं मिले तो भीड़ सेहल चौराहे पर जाम लगाने लगी। इसी बीच फेरी पर फल बेचकर लौट रहे दो भाइयों को भीड़ ने उन्हें जमकर पीट दिया तो किसी ने यह अफवाह फैला दी कि समुदाय विशेष के लोगों ने दोनों भाइयों की हत्या कर दी है। कुछ ही देर में दूसरे समुदाय के लोग भी असलहे लेकर पहुंच गए।

मौके पर जबरदस्त फायरिंग और पथराव होने लगा। करीब तीन घंटों तक उग्र भीड़ एक-दूसरे समुदाय के मकानों से लेकर 20 से अधिक दुकानों में लूटपाट और आगजनी करती रही। फायरिंग और पथराव होने से दोनों पक्षों के डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें से हालत नाजुक होने पर चार को मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मामले के लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदारः भाजपा

भाजपा ने बहादुरपुर (हापुड़) में सांप्रदायिक हिंसा के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। पार्टी प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि लाख चेतावनी के प्रदेश सरकार सुधर नहीं रही है।

उसकी लापरवाही और तुष्टीकरण नीति से छोटे-छोटे मामलों पर बड़ी घटनाएं हो रही हैं। प्रवक्ता ने बहादुरपुर हिंसा की जांच कराने की मांग की है। प्रवक्ता ने कहा कि बहादुरगढ़ की घटना बेहद मामूली थी।

पर, प्रशासनिक हल न निकलने से छोटे से मामले ने बड़ी घटना का रूप ले लिया। स्थानीय पुलिस की भूमिका ने आग में घी डाला। प्रवक्ता ने घटना के लिए स्थानीय थानाध्यक्ष को जिम्मेदार बताते हुए उसके तबादले की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें