कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
गाजियाबाद के सीएमओ का ड्राइवर परिवार सहित कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गया है। ड्राइवर की पत्नी कैंसर से पीड़ित है, उसकी कीमोथेरेपी दिल्ली के अस्पताल से होती है।
ड्राइवर पत्नी व बेटी तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। ड्राइवर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सीएमओ, सर्विलांस अधिकारी जिला मलेरिया अधिकारी, प्रतिरक्षण अधिकारी, सीएमओ के स्टेनो सहित अन्य स्टाफ ने जांच कराई सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
सरकारी अस्पताल के एक सीएमएस व उनका ड्राइवर भी संक्रमण की चपेट में आ चुका है।