स्वच्छता की रैंकिंग में नगर निगम ने 23 पायदान की लंबी छलांग लगाकर गाजियाबाद और प्रदेश का नाम ऊंचा किया है। देशभर के 4243 शहरों में किए गए स्वच्छता सर्वेक्षण में गाजियाबाद ने उत्तर प्रदेश में पहला और देश में 13वां स्थान पाया है।
इससे पहले 2018 के सर्वेक्षण में देश में गाजियाबाद नगर निगम की 36वीं और 2017 में 351वीं रैंक थी, जबकि 2018 में यूपी में गाजियाबाद को दूसरा स्थान मिला था।
अब गाजियाबाद उत्तर प्रदेश का इकलौता ऐसा नगर निगम बन गया है, जिसे स्वच्छता के लिए थ्री स्टार रेटिंग मिली है। इसके अलावा यूपी के किसी भी शहर को स्टार रेटिंग नहीं मिली है।