फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबादः एक थप्पड़ के बदले सहपाठी ने 12वीं के छात्र पर किए ताबड़तोड़ वार, मौत

Fri, 11 Oct 2019 03:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
मृतक राहुल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजियाबाद के नेहरू नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सरस्वती विद्या मंदिर के 12वीं के छात्र राहुल(17) की उसके सहपाठियों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर में परीक्षा के बाद राहुल के सहपाठी शाम को उसे नेहरू नगर के पार्क में ले गए। वहां आरोपियों ने उसे 1200 रुपये के विवाद में चाकू मार दिया।

दरअसल राहुल ने एक सहपाठी को 1200 रुपये उधार दिए थे। राहुल उससे पैसे वापस मांग रहा था। कल शाम को पार्क में विवाद होने पर राहुल ने आरोपी को थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन


तैश में आकर आरोपी ने बैग से चाकू निकालकर हमला कर दिया। सीने व गर्दन पर चाकू लगने से राहुल अचेत हो गया। हालात बिगड़ने पर आरोपियों के हाथ-पांव फूल गए। वे खुद ही राहुल को गणेश अस्पताल ले गए।

Trending Videos
विज्ञापन

इसके बाद उसे यशोदा में भर्ती कराया गया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। राहुल के पिता डिप्टी सिंह निवासी रामचेला सादाबाद (हाथरस) ने राहुल के चार नाबालिग साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

राहुल भट्टा नंबर-5 के गांव गढ़ी निवासी अपनी बुआ के पास रहता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें