फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस बढ़ाई तो जेल जाएंगे स्कूल संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में हरियाणा अभिभावक एकता मंच ने मनमानी के आरोपी प्राइवेट स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। ऐसे स्कूलों के खिलाफ पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करने से पहले मंच के लीगल सेल ने शहर के नामी 25 निजी स्कूल प्रबंधकों को लीगल नोटिस भेजा है।
विज्ञापन


इनमें मॉडर्न स्कूल, एमवीएन, डीपीएस, एपीजे, मॉडर्न डीपीएस, रेयान एवं मानव रचना स्कूल आदि शामिल हैं। दूसरे चरण में सीबीएसई के शेष स्कूलों व हरियाणा बोर्ड के निजी स्कूलों को नोटिस भेजे जाएंगे। नोटिस में स्कूल प्रबंधकों से पूछा गया है कि अभिभावक एसोसिएशन की सहमति के बिना हर साल फीस बढ़ाने, वर्दी व किताब बदलने, अपने स्कूल परिसर में किताब-कॉपी की दुकान खोलने, गरीब बच्चों को दाखिला न देने, फार्म-6 में अपने स्कूल का आय-व्यय का ब्यौरा नहीं भेजने एवं डोनेशन लेने के खिलाफ क्यों न लीगल कार्रवाई की जाए।
Trending Videos

प्रशासन हुआ सख्त

पूरे ‌एनसीआर में प्राइवेट स्कूलों के बेतहाशा फीस बढ़ाने से कोहराम मचा हुआ है। स्कूलों के इस बर्ताव से आजिज आकर गाजियाबाद प्रशासन न डीपीएसजी के तीनों स्कूलों को तलब किया। यहीं नहीं 19 अप्रैल को दोपहर 12 बजे तक फीस वृध्दि संबंधी सभी रिकार्ड पेश करने को कहा।

इसमें पिछले चार साल का आय-व्यय का ब्यौरा भी मांगा गया है। साथ ही स्कूल संचालकों से एनओसी और लीज डीड की कापी भी तलब की है। दरअसल, स्कूल प्रबंधन ने 20 तक फीस जमा कराने का रिमाइंडर लेटर भेजा है। लेकिन गाजियाबाद प्रशासन ने बढ़ी हुई न जमा करने के निर्देश दिए हैं। फीस में हुई वृध्दि के लिए एक जांच के लिए कमेटी गठित की है।

साथ ही यह निर्देश दिया है कि जो स्कूल आदेशों की अवहेलना करते हुए अभिभावकों को रिमाइंडर भेजेंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम से मिलेगी फोनरवा

नोएडा में निजी स्कूलों की फीस वृद्धि के विरोध में फोनरवा जिलाधिकारी से मिलेगी। फीस वृद्धि वापस नहीं होने की स्थिति में सड़कों पर उतरने का एलान किया है। दरअसल, पिछले कुछ समय से निजी स्कूलों ने फीस में अप्रत्याशित वृद्धि की है।

इसकी कई बार अभिभावकों ने फोनरवा और आरडब्ल्यूए संगठनों से शिकायत की थी। इसके बाद फोनरवा ने निजी स्कूलों को दस अप्रैल तक फीस वृद्धि वापस लेने का अल्टीमेटम दिया था। लेकिन फीस वृद्धि वापस न होने के चलते फोनरवा ने सड़कों पर उतरने का निश्चय किया है।

इसकी अनुमति लेने और फीस वृद्धि को वापस कराने में हस्तक्षेप करने के लिए फोनरवा के पदाधिकारी डीएम से मुलाकात करेंगे। फोनरवा अध्यक्ष एनपी सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी से मुलाकात के लिए समय मांगा गया है। मुलाकात के बाद भी फीस वृद्धि वापस नहीं होती है तो सड़कों पर उतरा जाएगा। साथ ही स्कूलों के सामने प्रदर्शन भी किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें