स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में गाजियाबाद को उत्तर प्रदेश में पहला स्थान मिला है। हालांकि देशभर की रैंकिंग में गाजियाबाद को मायूसी हाथ लगी है। गाजियाबाद पिछले साल देशभर की रैंकिंग में 13वें स्थान पर था, इस बार 38वें स्थान पर पहुंच गया। राज्य स्तर पर पिछले साल भी पहली रैंक थी। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 की रैंकिंग में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को पीछे छोड़ गाजियाबाद ने प्रदेश में पहला और देश में 12वां स्थान प्राप्त किया था। इससे पहले वर्ष 2021 में उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद दूसरे नंबर पर और देश में 18वें नंबर पर रहा था।