मेरठ रोड पर बेकाबू ट्राले ने कई गाड़ियों को चपेट में लिया
- फोटो : योगेंद्र सागर
गाजियाबाद में मेरठ रोड पर आज सुबह तब अफरा-तफरी मच गई जब एक बेकाबू ट्राले ने करीब दर्जनभर छोड़े-बड़े वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस ट्राले कई बाइकों को रौंद दिया साथ ही एक बैंक की कैशवैन भी इससे टकरा गई। हालांकि इस दुर्घटना में किसी की जान की हानि नहीं हुई है।
इस हादसे के बाद मेरठ रोड पर भीषण जाम लग गया है। जानकारी के अनुसार आज सुबह यह हादसा सिहानी गेट क्षेत्र में मेरठ रोड स्थित सोम बाजार कट पर हुआ। बताया जा रहा है कि इस बेकाबू ट्राले को देखकर लोग अपने वाहन छोड़-छोड़ कर भाग गए जिससे उनकी जान बच गई।
हादसे के बाद लोगों ने ट्राला चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौके पर लगे जाम को खुलवाया जा रहा है।