फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: छठ महापर्व के लिए घाट तैयार, सीएम रेखा गुप्ता ने घाटों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-सीएम ने की समीक्षा, 16 नवंबर तक तैनात रहेंगे कर्मचारी, सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य और सफाई तक की व्यवस्था संभालेंगे अलग-अलग विभाग

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में छठ महापर्व को लेकर घाटों पर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को जनसेवा सदन में अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि 16 नवंबर तक सभी घाटों पर जरूरी सुविधाओं और कर्मचारियों की तैनाती पूरी कर ली जाए। बिजली, पानी, सफाई, सुरक्षा, चिकित्सा और यातायात से जुड़ी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री स्वयं भी विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर रही हैं। साथ ही जिलों के वरिष्ठ अधिकारी और डीएम भी छठ पूजा समितियों के साथ घाटों का संयुक्त निरीक्षण कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व लाखों परिवारों की आस्था और परंपरा से जुड़ा है। सरकार की जिम्मेदारी है कि व्रतियों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण मिले। इसके लिए सभी विभागों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली जल बोर्ड को पेयजल और पानी के टैंकर उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई है। नगर निगम और एनडीएमसी घाटों के आसपास सफाई और कचरा निस्तारण का काम संभालेंगे। दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था करेगा। दिल्ली पुलिस सुरक्षा और कानून-व्यवस्था संभालेगी, जबकि यातायात पुलिस वाहनों की आवाजाही और आपातकालीन रास्तों को सुचारु रखेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें