फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: भजनपुरा के सी-ब्लॉक में दूषित पानी की सप्लाई से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप- दूषित पानी से बीमार पड़ रहे लोग, निवासियों ने प्रशासन से की जल्द कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा स्थित सी-ब्लॉक में गंदे और दूषित पानी की आपूर्ति से स्थानीय निवासी परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि इलाके में रोजाना घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है, जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। पानी की खराब गुणवत्ता ने क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी जागृति के अनुसार, घरों में आने वाला पानी इतना गंदा है कि उसका इस्तेमाल करना भी मुश्किल हो रहा है। लोगों को पीने और घरेलू जरूरतों के लिए पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है। दूषित पानी से बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर भी खतरा बना हुआ है। निवासियों ने संबंधित विभाग से पानी की गुणवत्ता की जांच कराने और सप्लाई लाइन में गड़बड़ी को तत्काल ठीक करने की मांग की है। साथ ही साफ पानी की नियमित आपूर्ति शुरू होने तक वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें