फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों में कोरोना के खतरे को कम करेगी जर्म क्लीन मशीन

Fri, 12 Jun 2020 05:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
जर्म क्लीन मशीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस अपने जवानों को कोरोना से बचाने के लिए नई-नई तकनीक अपना रही है। अब जर्म क्लीन मशीन पुलिसकर्मियों में कोरोना के खतरे को कम करेगी। डीआरडीओ की ओर से तैयार इस मशीन को सबसे पहले नई दिल्ली के संसद मार्ग थाने में लगाया गया है। 

विज्ञापन


इस मशीन में वर्दी व हेलमेट तक सैनिटाइज हो जाएंगे। कोरोना से दिल्ली पुलिस के काफी जवान संक्रमित हो चुके हैं। दिल्ली पुलिस के पांच जवानों की मौत भी हो चुकी है। दिल्ली पुलिस लोगों के संपर्क में सीधी रहती है। 

नई दिल्ली जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दीपक यादव ने बताया कि डीआरडीओ ने ये मशीन दिल्ली पुलिस के जवानों के लिए बनाई है। दिल्ली पुलिस के लिए बनाई इस मशीन में वर्दी, शील्ड व हेलमेट सैनिटाइज हो जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वर्दी को मशीन में टांग दिया जाएगा और 70 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर ये मशीन वर्दी को बिना धोए ही सैनिटाइज कर देगी। मशीन एक साथ 15 मिनट में 25 वर्दी सैनिटाइज कर सकती है।  

दरअसल इस समय दिल्ली पुलिसकर्मी लंबी ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसे में वह काफी लोगों के संपर्क में आते हैं। वर्दी पर भी कोरोना चिपकने का डर रहता है। इस बात को ध्यान रखते हुए डीआरडीओ ने ये मशीन बनाई है। 

इस मशीन में एक चैंबर होता है। इस में सामान को लटका दिया जाता है। मशीन को चालू करने में उसका तामपान 70 डिग्री तक हो जाता है। ऐसे में कोरोना संक्रमण खत्म हो जाता है। मशीन का निरीक्षण करने के लिए डीआरडीओ की एक टीम शुक्रवार को संसद मार्ग थाने का दौरा करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें