फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरल वीके सिंह के साले ने BJP से की बगावत

Thu, 25 Sep 2014 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद से सांसद और केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह के साले कुंवर अरिदमन सिंह बिल्लू ने सोहना से भाजपा का टिकट नहीं मिलने पर बगावती रुख अपना लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने अपने समर्थकों के बैठक के बाद सोहना विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। वह अपना नामांकन 27 सितंबर को दाखिल करेंगे।

हरियाणा चुनाव: पांचवें दिन 13 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे

उल्लेखनीय है कि गुड़गांव एवं मेवात में भाजपा के टिकट बटवारे को लेकर जर्बदस्त विरोध हो रहा है। पटौदी से विमला देवी को टिकट देने पर वहां असंतुष्टों के बैठकों का दौर जा रही है।

इसी तरह बादशाहपुर के उम्मीदवार राव नरबीर सिंह को टिकट दिए जाने के विरोध में पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकेश शर्मा निर्दलीय चुनाव समर में कूद गए हैं। अब अरिदमन सिंह बिल्लू ने सोहना से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


हरियाणा चुनाव: चेहरे वही, बस झंडे बदले

सोहना सीट से दो और भाजपा नेता टिकट नहीं मिलने पर बगावती तेवर अपनाए हुए हैं। बिल्लू का कहना है कि उन्हें टिकट मिलने का पूरा विश्वास था, पर कुछ लोगों ने गेम कर दिया। उनके चुनाव लड़ने को लेकर भोंडसी गांव में एक बैठक भी हुई।

इस बैठक में सोहना से समरपाल सिंह, विक्र्तम सिंह, राहुल सिंह एडवोकेट, देवराज सिंह सरपंच ठेंठल, हुकम सिंह, करण सिंह, राजेंद्र सिंह, आरएस राघव एडवोकेट, बीर सिंह नंबरदार, सरदार सुंदर सिंह बागडी, सुबेदार मेजर राजबीर सिंह, पपला राघव, जीतपाल राघव, रजनीष, धुलावट से हसन मोहम्मद, भोंडसी से देवपाल राघव, रणजीत सिंह, उदयवीर मेम्बर, संदीप राघव,विनय राघव, चौधरी सुभा़ष राघव, विनोद राघव, आनंद राघव, सुबोध कुमार, अषोक राघव, विजय राघव, संदीप तंवर, रामअवतार सिंह, बीर सिंह, रविंद्र राधव, लोकेष राघव आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें