फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडीए ने मसूरी में ध्वस्त की अवैध कालोनी

Sun, 21 Sep 2014 12:38 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी में जीडीए ने अवैध रूप से काटी जा रही कालोनी को ध्वस्त कर दिया। शनिवार को जीडीए अधिशासी अभियंता आरके जायसवाल के नेतृत्व में पहुंचे प्रवर्तन दस्ते ने मसूरी थाने के फोर्स के साथ कार्रवाई की।
विज्ञापन


आरके जायसवाल ने बताया कि मसूरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भगवती इंस्टीट्यूट के पास अवैध रूप से करीब 20 एकड़ जमीन में वर्धा नामक कालोनी काटी जा रही थी।

कई बार चेतावनी के बावजूद अवैध कालोनी काटने का सिलसिला जारी रहा। शनिवार को फोर्स मिलने पर अवैध कालोनी को ध्वस्त कर दिया गया है।

इसके साथ ही शहरवासियों को सलाह दी जाती है कि ऐसी किसी भी अवैध कालोनी में घर-प्लॉट न खरीदें। अवैध कालोनाइजर तो जमीन बेचकर भाग जाते हैं, खामियाजा जनता को ही भुगतना पड़ता है। अवैध कालोनियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें