एम्स की महिला डॉक्टर क़ी आत्महत्या का केस एक नई कहानी कह रहा है। इस कहानी की माने तो आरोपी डॉक्टर ने कुछ वक्त पहले प्रिया को नींद की गोलियां खिलाई थीं। प्रिया के परिजनों ने आरोपी डॉक्टर पर इस बात के अलावा कई और गंभीर सवाल उठाए हैं।
वहीं पुलिस का कहना है कि फेसबुक पर प्रिया की पोस्ट और सुसाइड नोट में खासा अंतर नजर आ रहा है ऐसे में ये प्रिया की आत्महत्या की कहानी का असल राज क्या है ये साफ नहीं हो पाया है।
आपको बता दें कि सोमवार को कोर्ट में पति कमल को पेश किया गया जहां से उसे 14 दिनो की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।