फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की बोतल खरीदकर जब पानी पिया तो निकला तेजाब!

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के बिंदापुर इलाके में एक दुकानदार की लापरवाही की वजह से सब्जी विक्रेता की जान पर बन आई। सब्जी विक्रेता ने दुकानदार से पानी की बोतल मंगवाई थी। पानी की बोतल की जगह दुकानदार ने उसे तेजाब से भरी बोतल दे दी।
विज्ञापन


जिसके सेवन से उसका मुंह झुलस गया। सब्जी विक्रेता का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सब्जी विक्रेता की शिकायत पर बिंदापुर थाना पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ लापरवाही से जहरीला पदार्थ देने का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक जलालउद्दीन (43) सपरिवार मंसाराम पार्क में रहता है। वह बुध विहार में सब्जी बेचता है। गत बृहस्पतिवार शाम वह सब्जी बेच रहा था।

पानी पिया तो पूरा मुंह झुलस गया

प्यास लगने पर उसने अपने पड़ोसी नरेश के बेटे गौरव को दस रुपये देकर पूरन सिंह की दुकान से पानी की बोतल लेने के लिए भेजा। गौरव एक बोतल लाकर जलालउद्दीन को दे दिया।

जलालउद्दीन ने जैसे ही बोतल खोलकर पानी पिया उसका पूरा मुंह झुलस गया। वह तुरंत भागकर पूरन की दुकान पर पहुंचा और पानी की बोतल के बारे में पूछताछ की।

दुकानदार पूरन ने उस बोतल का पानी चखने के बाद बताया कि उसने गलतीवश पानी की जगह तेजाब की बोतल दे दी थी। उसने बताया कि उसे दिखाई कम देता है, जिसकी वजह से यह गलती हुई है।
विज्ञापन

फिलहाल नहीं हुई दुकानदार की गिरफ्तारी

दिखाई कम देने की वजह से उसने पानी की बोतल की जगह तेजाब की बोतल को फ्रिज में डाल दिया था। जलालउद्दीन के बेटे फिदा हुसैन ने पिता को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल से मिली जानकारी के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने जलालउद्दीन की मेडिकल रिपोर्ट व शिकायत के बाद दुकानदार पर मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरन की दुकान की तलाशी के दौरान तेजाब की अन्य बोतलें नहीं मिली है। फिलहाल पूरन को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस लापरवाही के कारणों की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें