फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेन टॉपर ने शेयर की मन की बात

Mon, 05 May 2014 05:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के बाल भारती स्कूल के छात्र शुभम पालीवाल ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई-मेन) में शानदार सफलता हासिल करते हुए अपने परिवार और शिक्षकों का नाम रोशन कर दिया। जेईई परीक्षा में उन्होंने 360 में से 299 अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन


उनके परिवार का दावा है कि शुभम नोएडा और ग्रेटर नोएडा में जेईई के टॉपर हैं। सेक्टर-52 के शताब्दी विहार में रहने वाले शुभम ने जेईई-मेन रिजल्ट में फिजिक्स में 105, केमिस्ट्री में 102 और मैथ में 92 अंक प्राप्त किए। इसके साथ ही उन्होंने अब जेईई-एडवांस की तैयारी शुरू कर दी है।

देखें: जेईई मेन में क्वालिफाई करने वाले जिले के अन्य छात्रों की लिस्ट

उन्हें उम्मीद है कि वे अपनी मनपसंद आईआईटी की सीट पाने में कामयाब होंगे। आईआईटी दिल्ली या मुंबई उनकी प्राथमिकता पर है। करियर के लिए उन्होंने आईटी और कंप्यूटर साइंस को चुनने का फैसला किया है हालांकि इलेक्ट्रॉनिक्स को विकल्प के तौर पर रखा है।
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में शुभम ने बताया कि अपने करियर के लिए ज्यादा दूर का नहीं सोचा है, लेकिन इतना तय है कि भविष्य में इंजीनियर बनकर वे विदेश में नहीं बल्कि देश में ही अपनी सेवाएं देंगे। इस कामयाबी में उन्होंने अपने माता-पिता और स्कूल शिक्षकों का विशेष योगदान बताया।

अपने बेटे की सफलता पर उनके पिता सुशील कुमार पालीवाल बेहद खुश हैं और बेटे के करियर के हर फैसले में हमेशा उसका साथ देने के लिए तैयार हैं। पढ़ाई के साथ-साथ मैथ ओलंपियाड में भी शुभम ने राज्य स्तर पर चौथी रैंक हासिल की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें