फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर में कोरोना से पहली मौत, 60 वर्षीय बुजुर्ग को आज सुबह ही लाया गया था जिम्स अस्पताल

Fri, 08 May 2020 11:36 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
जि्म्स अस्पताल ग्रेटर नोएडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस से गौतमबुद्ध नगर जिले में पहली मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सेक्टर 22 के निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति को गुरुवार को नोएडा के मेट्रो अस्पताल में तबीयत खराब होने कारण भर्ती कराया गया था। जहां जांच के दौरान वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

विज्ञापन


उनकी हालत खराब होने पर आज तड़के 2.30 बजे उन्हें ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आज सुबह 3.45 बजे उनकी मौत हो गई।

जिले में कोरोना से होने वाली यह पहली मौत है। अब तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा मिलाकर कुल 202 लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। उनमें 109 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को जा चुके हैं। जबकि 93 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें