फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम मेट्रो रात 12 पर गेट 9 बजे बंद क्यों?

Sun, 14 Jan 2018 11:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
metro station - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों को कुछ स्टेशनों पर एंट्री गेट समय से पहले बंद करने के प्रावधान हवा दे रहे हैं। दिल्ली मेट्रो के तीन स्टेशनों के अलग-अलग गेट से रात 9 बजे से ही प्रवेश बंद कर दिया जाता है। यह अगले दिन सुबह 7 बजे के बाद खुलता है।

विज्ञापन


मेट्रो के तीन स्टेशनों, सबसे व्यस्त रहने वाले आईटीओ, दिल्ली गेट और ब्लू लाइन पर करोल बाग, के अलग-अलग गेट पर रात 9 बजे से एंट्री बंद कर दी जाती है। आईटीओ मेट्रो स्टेशन के कुल छह गेट प्रवेश के लिए है।

रात दस बजे से गेट नंबर 4 व 5 को बंद कर दिया जाता है। फिर यह सुबह 7 बजे खुलते हैं। हालांकि यहां आखिरी मेट्रो रात पौने बारह बजे तक है। आईटीओ से रोज 50 हजार से अधिक लोग सफर करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

metro station - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह, दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन पर कुल पांच एंट्री गेट है। इसमें से गेट नंबर 1, 4 व 5 को रात रात 9 बजे ही बंद कर दिया जाता है। इस लाइन पर भी मेट्रो रात 11:30 बजे तक है। यहां से रोज 20 हजार से अधिक लोग सफर करते हैं। इसी तरह करोल बाग मेट्रो स्टेशन पर भी एक गेट रात में बंद कर दिया जाता है।

गेट बंद करने पर डीएमआरसी ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। मेट्रो की सुरक्षा संभाल रही सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।

बंद होने वाले गेटों पर देर शाम के बाद यात्री नहीं होते। सुनसान होने और सुरक्षा को ध्यान में रखकर इन गेट को रात में बंद किया जाता है। सभी गेट पर इसकी सूचना लगाई गई है, ताकि यात्रियों को दिक्कत न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें