आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में गैस की होम डिलीवरी न करने का आरोप लगाते हुए सेक्टर-12 स्थित कार्यालय में जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा और सुविधा बहाल कराने की मांग की।
आप पदाधिकारियों ने कहा कि गैस एजेंसियां गांवों में गैस की होम डिलीवरी की सुविधा नहीं दे रही है। इससे उपभोक्ताओं को गैस प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है। क्षेत्र के बड़े बड़े गांव भी इस सुविधा से वंचित हैं। उनका कहना है कि अधिकांश गैस एजेंसियों के गोदाम रिहायशी क्षेत्रों में चल रहे हैं, जो आपत्तिजनक है।
आबादी के लिए अत्यंत खतरनाक साबित हो सकते हैं। इसीलिए ऐसे सभी गोदामों को अन्य स्थानों पर स्थानांतरित किया जाए। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि विभाग ने इस पर कोई निर्णय नहीं लिया तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वालों में लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष रणवीर चंदीला, जिलाध्यक्ष मंजू गुप्ता, दिनेश भारद्वाज, विकास बालियान, रमेश अरोड़ा, सुनील कुमार, जितेंद्र चंदीला व राजेश बलियान आदि मौजूद रहे।