फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: तिहाड़ जेल में गैंगवॉर, दो कैदियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिहाड़ जेल में कैदियों के दो गुट में हुए खून-खराबे में दो कैदी की मौत हो गई है। घटना में 6 कैदी घायल हुए हैं और बीच-बचाव करने आए आधा दर्जन से अधिक सुरक्षाकर्मी और जेलकर्मी भी जख्मी हैं।
विज्ञापन


एक डिप्टी सुप्रीटेंडेंट का पैर भी फ्रैक्चर हो गया है और उसका डीडीयू में इलाज चल रहा है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

बुधवार दोपहर दो बजे तमिलनाडु स्पेशल फोर्स के जवान तिहाड़ में बंद तीन विचाराधीन कैदी ईश्वर, विजय और शादाब को लेकर इलाज के लिए जेल डिस्पेंसरी गए थे।

कैदियों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया

वापसी के समय तिहाड़ जेल में बने आरओ प्लांट के पास तीन कैदी अनिल, बासु और संदीप ने सुरक्षाकर्मियों के साथ आ रहे कैदियों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

कैदियों ने एक-दूसरे पर ईंट से भी हमला शुरू कर दिया। इसमें अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे डीडीयू अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वहीं, ईश्वर को आंतरिक रक्त स्राव हो गया है, उसे बचाने के लिए डीडीयू में सर्जरी की गई। लेकिन बाद में उसकी भी मौत हो गई। हंगामा होते देख वार्ड संख्या एक, दो और तीन के कैदी भी खूब शोर-शराबा करने लगे। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। हंगामा बढ़ता देख जब ज्यादा संख्या में सुरक्षाकर्मी आए तब जाकर कैदियों को शांत किया जा सका।
विज्ञापन

आठ सुरक्षाकर्मी और कर्मी घायल

तिहाड़-प्रशासन का कहना है कि कुछ कैदियों ने जानबूझकर अपने ऊपर हमला कर दिया ताकि कार्रवाई से बचा जा सके। पिछले कुछ महीनों में तिहाड़ में लगातार हंगामे और मारपीट की घटना सामने आ रही है।

पिछले दिनों जेल संख्या तीन में ड्यूटी पर तैनात एक महिला डॉक्टर के साथ भी एक कैदी ने छेड़छाड़ की थी, जिसके बाद मामला दर्ज कराया गया था। वारदात को रोकने में जेल के आठ सुरक्षाकर्मी और कर्मी घायल हुए हैं। आधा दर्जन का इलाज जेल अस्पताल में ही किया गया है जबकि डिप्टी सुप्रीटेंडेंट विनय कुमार का पैर फ्रैक्चर कर गया है और उनका इलाज डीडीयू में चल रहा है।

ईश्वर, विजय और शादाब जेल के हाई सिक्योरिटी सेल में बंद थे, जबकि बाकी कैदी साधारण वार्ड में थे। रंजिश की वजह से दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर हमला किया है। आरोपियों पर कई मामले दर्ज हैं। मृतक अनिल दिल्ली का ही रहने वाला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें