फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tillu Tajpuriya: अन्य जेलों में भेजे जा सकते हैं तिहाड़ में बंद गैंगस्टर, प्रशासन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

Thu, 18 May 2023 10:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सरकार को भेजे गए प्रस्ताव में कहा गया है कि तिहाड़ जेल में बंद अपराधियो को देश की अन्य सुरक्षित जेल में शिफ्ट किया जाए।
विज्ञापन
टिल्लू हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टरों को अब दूसरे प्रदेशों की जेलों में भेजा जा सकता है। इसको लेकर जेल प्रशासन को ओर से दिल्ली सरकार के पास एक प्रस्ताव भेजा गया है। जेल सूत्रों के मुताबिक भेजे गए प्रस्ताव में सुरक्षा का हवाला देते हुए गैंगस्टरों को देश के अन्य सुरक्षित जेलों में शिफ्ट करने की बात कही गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

सरकार को भेजे गए प्रस्ताव में कहा गया है कि तिहाड़ जेल में बंद अपराधियो को देश की अन्य सुरक्षित जेल में शिफ्ट किया जाए। जेल प्रशासन आधिकारिक तौर पर इस संबंध में फिलहाल कुछ भी कहने से बच रही है। फिलहाल तिहाड़ जेल में करीब 10 से ज्यादा गैंगस्टर बंद हैं और इनके सौ से ज्यादा साथी हैं।
विज्ञापन

गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया और प्रिंस तेवतिया की हत्या के बाद से लगातार तिहाड़ जेल की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। जेल प्रशासन की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में कहा गया है कि ट्रांसफर ऑफ प्रिजनर एक्ट में संशोधन किया जाए ताकि किसी भी राज्य की जेल से दूसरे राज्य की जेल में अपराधियों को शिफ्ट किया जा सके। फिलहाल नियम यह है कि किसी दूसरे राज्य में कैदियों का शिफ्ट करने के लिए उस राज्य सरकार की अनुमति आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें